देवास। फादर्स डे पर हम बात करेंगे देवास की एक ऐसी महिला अधिकारी की जिन्होंने अपने पिता के योगदान से पुलिस विभाग में काम करते हुए एक मुकाम हासिल किया। हम बात कर रहे हैं देवास के कोतवाली थाने में पदस्थ महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी की जिन्होंने अपने पिता के योगदान के चलते आज संघर्ष करते हुए पुलिस विभाग की नौकरी में एक अलग मुकाम हासिल किया है। फादर्स डे पर हमारे संवाददाता से चर्चा मे थाना प्रभारी रेखा चौधरी द्वारा बताया कि आज वह जो भी है वह अपने पिता के आशीर्वाद और सहयोग से है जिन्होंने समय-समय पर उनके हर कार्यों में उनका सहयोग दिया। चाहे बात पढ़ाई की हो या एग्जाम की पिता के हौसले के चलते हैं आज वह पुलिस विभाग में अच्छे पद पर कार्य कर रही है महिला अधिकारी है उन्होंने पुलिस विभाग में कई ऐसे मामलों को भी सुलझाया है जो कठिन थे उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता पिता का बहुत बड़ा योगदान है।