BREAKING NEWS
UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 1:53 pm
BIG NEWS : रतलाम जिले के जावरा मे बड़ा हादसा, मटका कुल्फी दुकान में फटा गैस सिलेंडर, मकान के उड़े परखच्चे, जानिए क्या मे पूरा मामला, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में हुसैन टेकरी क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक गैस सिलेंडर फटने से मकान के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जांच के लिए रतलाम से एफएसएल टीम जावरा पहुंच गई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया कि अफसर बेग की किराये की दुकान में मटका कुल्फी का कारोबार जावरा निवासी लखन द्वारा किया जा रहा था। सुबह गैस सिलेंडर फटने की सूचना मिली। घायलो को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता से जांच के लिए रतलाम से एफएसएल टीम भी आई है। मामले की जांच की का रही है।

जानकारी के अनुसार हुसैन टेकरी शरीफ में अफसर बेग ने दुकान मकान किराये से दे रखा है। इसी मकान से जावरा निवासी लखन पिता बालमुकंद धाकड़ मटका कुल्फी बनाकर बेचता है। सुबह करीब छः बजे तेज धमाका हुआ। पता चला कि अफसर बेग की दुकान मकान में गैस सिलेंडर फटा जिससे दुकान मकान क्षतिग्रस्त हुआ और काफी हद तक इस मकान के परखच्चे उड़ गए। जोरदार धमाके के आवाज से हर कोई सहम गया। इस हादसे में नबी शाह पिता जुम्मा शाह (72) निवासी उदयपुर, इस्माइल पिता सलीम शाह तथा पवन पिता बालमुकंद धाकड़ निवासी छीपापुरा धाकड़ीपुरा जावरा घायल हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE