नीमच | राजस्थान से अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार के यहां नीमच आई मासूम को सांप के डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पीएम कराकर मृतिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार सुबह की बघाना थाना क्षेत्र के ग्राम बिसलवास का बताई जा रहा है।
जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कैसुंदा निवासी ममता उर्फ टीना पिता देवीलाल भील 6 अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम बिसलवास आई थी। सोमवार सुबह टीना को घर के बाहर ही एक जहरीले सांप ने डस लिया।
परिजन तत्काल बच्ची को बेसुध अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंपा। अब पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।