नीमच। नीमच की सक्षम जिला इकाई ने संस्था का राष्ट्रीय स्थापना दिवस दिनांक 18 जून को आनंदपूर्वक मनाया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश पाल ने सक्षम संस्था के विषय में समस्त कार्यकर्ता बंधुओं को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु गोस्वामी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मनोज त्रिपाठी, हरि सिंह, दिलीप दाहिमा, ललित पाटीदार, शैलेन्द्र हाड़ा, आशीष अग्रवाल, सोनू सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता बंधुओं सहित दिव्यांग बंधुओं की उपस्थिति दर्ज हुई। अंत में आशीष अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।