BREAKING NEWS
UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 5:16 pm
BIG NEWS : नगर पालिका द्वारा बनाए गए स्पीड ब्रेकर और 45 साल की महिला, जब गोमाबाई नेत्रालय से उपचार कराकर घर लोट रही थी तो रास्ते में हुआ ये हादसा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच | शहर में अधिकतर मुख्य सड़कों पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए अमानक स्पीड ब्रेकरों के कारण आए दिन छोटी मोटी दुर्घटना होती रहती है ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया। जब गोमाबाई नेत्रालय से उपचार कराकर एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर घर की ओर जा रहा था। तभी गायत्री मंदिर रोड पर बने स्पीड ब्रेकर से जैसे ही गाड़ी गुजरी तो पीछे बैठी महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शहजादी बाई पति अब्दुल वहीद (45) निवासी मूलचंद मार्ग को उनके पति अब्दुल वहीद गोमाबाई नेत्रालय उपचार के लिए ले गए थे। जहां से पुनः घर की ओर लौटते समय गायत्री मंदिर रोड पर बने अमानक स्पीड ब्रेकर पर बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नी गिर गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गई जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE