BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 12:40 pm
BIG REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित, विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सभी विभाग अपने कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट करे, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, संयुक्‍त कलेक्‍टर शिवानी तरेटिया, एसडीएम प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर आनंद मालवीया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सभी विभाग अपने कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट कर लें। जिन विभागों ने डाटा फ्रीज नहीं किया है, वे विभाग अधिकारी/कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट कर डाटा फ्रीज कर जानकारी निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। विभाग निर्वाचन संबंधी जानकारी तत्‍काल भेंजे। जिले में ट्रांसफर प्रस्‍ताव शीघ्र भेंजे। मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान में शेष रह गये स्‍कूलों में जनसहयोग से स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त कर स्‍कूलों में लगाये।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शेष महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी कार्य शीघ्र करें। धाराजी में सुरक्षा की सभी व्‍यवस्‍थाएं करें। सुरक्षा का जो समान आ गया है, उन्‍हें लगाये। जिले में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जमीन उपलब्‍ध करायें। मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओं योजना में अधिक अधिक पंजीयन करायें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग को निर्देश दिये कि साईंस कॉलेज के मार्ग का कार्य 15 दिवस में पूर्ण करें।  

कलेक्टर गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करें। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि लोकसेवा केन्‍द्र के आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने राजस्‍व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, खसरा/खतौनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, प्राकृतिक प्रकोप संबंधी मामलों का निराकरण समय-सीमा में करें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE