मनासा। आज ग्राम ढाकनी में आयुष विभाग के शासकीय होम्योपैथिक औषधालय एवं शासकीय स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग की थीम पर इस योग शिविर का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया।
प्रातः 6 बजे शुरू हुए इस योग शिविर में सर्वप्रथम सीधा प्रसारण द्वारा लोगों को योग करवाया गया उसके बाद विद्यालय के योग शिक्षक द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों विद्यालय, हॉस्पिटल, ग्राम पंचायत के स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा स्कूल के बच्चों को सामूहिक रूप से योग करवाया गया।
शिविर के मुख्य अतिथि ग्राम के सरपंच राजेश कारपेंटर एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।