गुना। अंतराष्ट्रीय 9वा योग दिवस पर जेल परिसर में जेल अधीक्षक अतुल सिन्हा एव जेलर साहब जसवंत सिंह बाथम एव जेल खेल शिक्षक मुकेश रावत की उपस्थित में गायत्री परिवार के योग प्रशिक्षक शिव चरण नामदेव, द्वारा योग दिवस कार्यक्रम संपन्न कराया गया। गायत्री परिवार के सुनील ने वतया है कि योग दिवस के अवसर पर जेल परिसर में जेल के सभी भाइयों एव बहनों को संकल्प कराया गया है कि निरोग रहने के लिए आप सभी को प्रतिदिन योगा करने के लिए सकल्प दिलाया गया। ओर सभी को योग करने के लाभ के बारे में वतया गया।