चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ शहर एवं आसपास के सटे ग्रामीण क्षेत्रों में नगर विकास न्यास की ओर से विभिन्न विकास कार्य एवं सड़कों का जाल बिछाया जाएगा वही आसपास की कई सड़कों को चौड़ी भी की जाएगी। इसमें करीब 31 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इससे कई गावों में आवागमन सुगम हो जाएगा। शहर में सड़कों एवं अन्य विकास कार्यों के लिए यूआईटी द्वारा 31 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि शहर के आसपास आने पैराफेरी में आने वाले गांवों को विकास के लिए नगर विकास न्यास की ओर से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि करीब बीस लाख की लागत से स्मृति वन का विकास कर उसमें पाथवेय बनाया जाएगा।
शहरी क्षेत्र में नगर विकास न्यास द्वारा चित्तौड़गढ़ के रमणीय स्थल संगम महादेव तक पहुंच सुगम हो इसके लिए नगर विकास न्यास की ओर से शहर के कूकड़ा रेजिडेन्सी से संगम महादेव भोई खेड़ा तक सड़क निर्माण करवाया जा रहा है जिसमें एक करोड़ 81 लाख रुपए की राशि व्यय होगी। इसके अलावा शहर के गोल प्याऊ से बूंदी रोड तक 63 लाख की लगात से सड़क निर्माण, भेरड़ा रोड़ पर 75 लाख, राजकीय सांवलियाजी जिला चिकित्सालय में एक करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण, भगत सिंह पार्क से खनिज भवन तक 149 लाख की लगात से सड़क निर्माण, भगत सिंह पार्क से बीएसएनएल सर्किल तक 160 लाख, मोक्षधाम से शहीद भगत सिंह पार्क तक 266 लाख, रेलवे फाटक से कपासन चौराहे तक 290 लाख सड़क निर्माण पर खर्च होंगे। वहीं सेती हायर सैकेण्डरी स्कूम में 21.80 लाख से कक्षा कक्ष का निर्माण, नेवल हाइवे पर 25.50 लाख की में 30 लागत से एप्रोच सड़क, पुरूषार्थी जिला स्कूल में 26.30 लाख से कक्षाकक्ष शेड, निर्माण, हायर सैकेण्डरी स्कूल शहर में 30 लाख की लगाते से टीन शेड, जिला कारागृह में 30 लाख का टीन शेड, चेदरिया एवं कीर खेड़ा स्कूल में कक्षा कक्ष एवं शोचालय निर्माण पर 30-30 लाख एवं शहर में 18 डिवाइडर के रखरखाव पर 10 लाख रुपए खर्च होगे। इसके अलावा न्यास विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण पर 180 लाख रुपए खर्च होंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में न्यास द्वारा माताजी की पाण्डोली- 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण एवं तीस लाख की सीसी सड़क। मिश्रो की पीपली- 75 लाख की सीसी सडक। इसी तरह जाफर खेडी में 7.50 लाख की सीसी सड़क। लालजी का खेड़ा- 30 लाख के विद्युत पोल, 98 लाख का लालजी का खेड़ा से लक्ष्मीपुरा तक एवं सेती तक 99.60 लाख की लागत 3 से सड़क सुदृढ़ीकरण कर चौड़ा करने का कार्य, लालजी का खेड़ा में 20 लाख की सीसी सड़क का निर्माण। रोलाहेड़ा- 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन एवं 7.50 लाख का आरसीसी रोड। ओरड़ी- ओछड़ी से ओरड़ी तक सड़क का सुदृढीकरण कर चौड़ी करने के कार्य में 98 लाख, आरसीसी शेड पर 7.50 लाख एवं ओरड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण पर 10 लाख रुपए खर्च होंगे। सेगवा - 15 लाख की सीसी सड़क एवं 15 लाख से सामुदायिक भवन का निर्माण की स्वीकृति । जालमपुरा- जालमपुरा में 30 लाख की लागत से सीसी सडक का निर्माण होगा।
ओछडी- ओछड़ी में श्मशान तक 30 लाख की लागत से सीसी सड़क, नदी तक 30 लाख की लागत से सड़क निर्माण एवं भील मोहल्ला में 15 लाख की लागत से सादायिक भवन का निर्माण होगा। लक्ष्मीपुरा एवं बराड़ा: लक्ष्मीपुरा में 30 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण एवं बोजून्दा से बराड़ा तक 30 लाख की लागत से विद्युत पोल लगाए जाएंगे। गणेशपुरा : गणेशपुरा से कश्मोर तक 95 लाख की लागत से सीसी सड़का का निर्माण होगा। बोजून्दा: करीब 30 लाख की लागत से बोजून्दा की मुख्य सड़का का निर्माण कराया जाएगा। वहीं 20 लाख की लगात से बोजून्दा गांव में सीसी सड़क का निर्माण होगा । मानपुरा: मानपुरा हायर सैकेण्डरी स्कूल में 21.80 लाख की लगात से कक्षा कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। सेमलिया सेमलिया में 25 लाख का सामुदायिक भवन, 30 लाख की बीटी सड़क, 50 लाख करुपए की लागत से खेल मैदान, 7.50 लाख की लगात से महिला स्नानघर, 30 लाख की लगात से भंडारिया में सीसी सड़क एवं करीब 99.82 लाख से भंडारिया से सेमलिया तक सड़क सुदृढीकरण कर उसे चौड़ी की जाएगी। गोपालनगर : शहर के निकट गोपाल नगर में करीब 2 करोड़ की लागत से सड़का का निर्माण करवाया जाएगा। दौलतपुरा: दौलतपुरा हिंगलाज माता में सामुदायिक भवन का निर्माण में 15 लाख एवं प्राथमिक विद्यालय में 21.80 लाख की लागत से कक्षा कक्षों का निर्माण होगा। ऐराल: चित्तौड़ी खेड़ा में 15 लाख का सामुदायिक हॉल, बैरवा बस्ती में 25 लाख का सामुदायिक हॉल एवं ऐराल में 50 लाख की लागत से खेल मैदान का निर्माण होगा इस प्रकार नगर विकास न्यास द्वारा शहर एवं हेरा फेरी क्षेत्र के विकास एवं आधारभूत सुख सुविधाओं के लिए 31 करोड़ 28 लाख रुपए खर्च होंगे।