रतलाम। जिले से हजारों की तादाद मे पटवारियो द्वारा रतलाम पहुंचकर गुलाब चक्कर पुराना कलेक्टर कार्यालय से नए कलेक्टर कार्यालय तक मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर रैली निकाल नारेबाजी करते हजारों की तादाद मे पटवारियो द्वारा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के विमोचन मे बताया गया की पटवारियो का वेतन विगत 25 वर्ष से नहीं बड़ाया गया जबकि तहसीदार से लेकर सभी उच्चाधिकारियों का वेतन बड़ाया गया।
अगर पटवारियो के वेतन मे बढ़ोतरी नहीं की गयी और वेतन भत्ता नहीं दिया जाता तो आनलाईन कार्य भी बंद किया जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसके जवाबदार शासन प्रशासन रहेगा।