खरगोन। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीकनगॉव में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान एवं जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर धीरज गुप्ता ने शनिवार को भीकनगांव में प्रत्येक सब-सेन्टर बाईस राष्ट्रीय कार्यक्रमों समीक्षा बैठक ली। बैठक में अनमोल पोर्टल पर एएनसी पंजीयन, हाई रिस्क गर्भवती महिला जांच एवं प्रबंध बच्चों का टिकाकरण ब्लड स्लाईड सिकल सेल एनिमिया सहित अन्य सभी कार्य अपने टारगेट अनुसार पुर्ण करें। जिन सब-सेन्टरों का कार्य अपुर्ण उन्हें चेतावनी पत्र जारी कर अपने कार्य को सुधार करने करने लिए निर्देशित किया गया। वहीं 15 दिवस के बाद इन सभी सब-सेन्टरों की समीक्षा ली जायेगी। जिसमें संस्था प्रमुख बीएमओ डॉ. हरिसिंह जाटव, एमओ डॉ. गुरयश कपुर, एमओ डॉ. बनसिंह मोर्य, एमओ डॉ. प्रशान्त माडिया, बीईई गजानन लहाने, सेक्टर सुपरवाईजर जयंति यादव, नर्मदा सिसोदिया, विमला चौहान, दिनेश वर्मा, सुरेश शर्मा, आरएस मलतारे, लक्ष्मण यादव, मलेरिया इंस्पेक्टर आपसिंह सोलंकी, नयनसिंह सोलंकी एवं सभी उप स्वा. केन्द्र की एएनएम उपस्थित रही।