BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल, बैंक से मिले अतिरिक्त 1.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में पहुंचा किन्नर विवाद,.. <<     शाजापुर के नूरमंडी में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     KHABAR : नए शिक्षा सत्र के पहले दिन ही हड़लायकला और.. <<     BIG NEWS : पहले समझौता, फिर साजिश, खेत में बुलाकर कर.. <<     KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2023, 12:49 pm
REPORT : कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल, हाई रिस्क खाद्य पदार्थों की जांच की विशेष मुहिम सतत रूप से जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर के मार्गदर्शन में  खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला इंदौर के संयुक्त दल द्वारा सतत रूप से हाई रिस्क खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गत 21 जून को   मां अंबे दूध डेयरी सुदामा नगर इंदौर से दूध, घी, पनीर एवं दही के 4 नमूने लिए गए। इसी तरह गुरु कृपा स्वीट्स द्वारकापुरी इंदौर से जीरज जीरा  ड्रिंक, ।1 फ्रूट टॉफी, टू लव बिस्किट चोको बींस के 3 नमूने, श्री कृष्ण डेरी एण्‍ड स्वीट सुदामा नगर से दूध, पनीर, घी, दही एवं मावा  के 5 नमूने, राजस्थान जोधपुर मिष्ठान भंडार द्वारकापुरी से मावा, लस्सी, मिल्ककेक, मावा पेड़ा एवं मावा बर्फ़ी के 5 नमूने, शिव शंकर स्वीट्स एण्‍ड नमकीन राजेंद्र नगर से दूध, दही, पनीर , मिल्क केक एवं मलाई बर्फी के 5 नमूने लिए गए। प्रजापत डेयरी क्वीन साईं बाबा नगर इंदौर से दूध एवं पनीर के 02 नमूने, श्री जय शिव डेयरी श्री राम मार्केट राजेन्द्र नगर से मिक्स दूध, पनीर, दही , मिल्क केक ओर मलाई बर्फी के कुल 5 नमूने, श्री बालाजी मिष्ठान भंडार गांधीनगर से मलाई बर्फी, छेना, गुलाब जामुन के 03 नमूने, जोधपुर मिष्ठान भंडार गांधीनगर से मलाई बर्फी, मिल्क केक, गुपचुप, मावा पेड़ा के कुल 4 नमूने लिए गए। बाबा साहब दूध दही भंडार राजेंद्र नगर से दूध, पनीर, दही और घी के 4 नमूने, न्यू चौधरी दूध दही भंडार सुदामा नगर से दूध, चक्का, पनीर और दही के 4 नमूने, जगदीश्वर दूध डेरी द्वारकापुरी से पनीर, दही, दूध, मिल्क केक और मलाई बर्फी के कुल 5 नमूने लिए गए।

इसी तरह 22 जून को की गई कार्यवाही में कपिल डेरी लोकमान्य नगर से दही एवं पनीर के कुल 2 नमूने, गुरुनानक डेरी जयरामपुर कॉलोनी से पनीर, राबड़ी, लस्सी, दूध के कुल 4 नमूने , बालाजी डेरी फार्म जयरामपुर कॉलोनी से दूध, पनीर, छाछ एवं पनीर के कुल 4 नमूने, न्यू श्री गणेश डेरी एंड एवरफ्रेश, विजय श्रीनगर से दही, पनीर, गाय का दूध के कुल 3 नमूने,न्यू राज लोक दूध सेंटर अंजनी नगर से पनीर, दही, गाय भैंस का मिश्रित दूध के कुल 3 नमूने  लिए गए। जगदीश दूध दही भंडार कालानी नगर एयरपोर्ट रोड से गाय का दूध, पनीर, दही  के कुल 3 नमूने लिए गए।

इस प्रकार दो दिनों की कार्यवाही में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 68 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच हेतु खाद्य विश्लेषक भोपाल की ओर भेजा गया है। जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश-
खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। साथ ही परिसर की साफ-सफाई, परिसर में कार्यरत कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड रखने आदि के विषय में निर्देशित किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की जांच की कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE