BREAKING NEWS
NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 11:01 am
REPORT : कलेक्टर ने की स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सामुदायिक स्वच्छता परिसर के कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

धार। सामुदायिक स्वच्छता परिसर के कार्य समय से पूर्ण करें। सामुदायिक स्वच्छता परिसर के लिए जल जीवन मिशन से पानी की व्यवस्था करें। इसके साथ ही ग्रामों में सफ़ाई के लिए ग्राम समिति का गठन करें। पीएचई हर घर जल की पूर्ण योजनाओं को आगामी 15 दिवस में ग्राम पंचायतों को सौंपे, ये प्रक्रिया जनपद सीईओ की मौजूदगी में हो। यह निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए की जिले में शेष 2516 व्‍यक्तिगत शौचालय को 15 जुलाई तक शत प्रतिशत निर्माण कर भूगतान समय पर किया जाना सुनिश्चित करें। सामुदायिक स्‍वच्‍छता परिसर निर्माण समय सीमा पूर्ण किये जाये एवं पूर्व से निर्मित सामुदायिक स्‍वच्‍छता परिसरों के संचालन संधारण हेतु ग्राम समिति का गठन किया जावे जिसमें 5 से 7 सदस्‍य सीएसी की साफ-सफाई कि व्‍यवस्‍था हेतु कार्य करें। जिले के सभी ग्रामों को 30 जुलाई तक ओडीएफ प्‍लस कराया जावे। इसके साथ ही ऑडिट ऑनलाइन कार्य निर्धारित समय सीमा में संपन्न करे एवं संमपरीक्षक द्वारा ऑडिट कार्य मे ग्राम पंचायतों में होने वाले वित्ति अनियमित्‍ताओ को ऑडिट पेरा में उल्‍लेखित करे। वित्‍तीय अनियमित्‍ता पाये जाने पर संबधित ग्राम पंचायतों पर उचित कार्यवाही करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की सूची जनपद पंचायतों से प्राप्त कर जल जीवन मिशन की योजनाओं से नल कनेक्शन उपलब्ध कराए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण ग्रामीण नलजल प्रदाय योजनाओं को हस्तांतरित किये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायतों के माध्यम से ग्राम पंचायतों को जनपद पंचायत स्तर पर योजनाओं के हस्तांतरण हेतु कार्यवाही की जाना हैं। पूर्ण योजनाओं की सूची सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायतों को उपलब्ध कराई जावे। पेयजल समस्या ग्रस्त बसाहटों में नवीन नलकूप खनन कर हैण्डपंप स्थापित करने हेतु ग्रामों की सूची जनपद पंचायतों से प्राप्त किये जाने हेतु कार्यवाही की जावें। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्‍लस अंतर्गत शेष आवास 1400 आवासों को जल्द पूर्ण करें। फिल्‍ड स्‍तर के अमले को शेष प्रत्‍येक हितग्राहीयों व्‍यक्तिगत संपर्क कर आवास पूर्णत किये जाये जनपद स्‍तर के पीसीओ, एडीईओ, एवं विकासखण्‍ड समन्‍वयको आवासों को पूर्ण कराते हुए समय सीमा में कार्य का जीओटेग किया जाकर हितग्राहीयों को किश्त प्रदान करें। मनरेगा अंतर्गत भूमि सुधार के हितग्राहियों का चयन करें। पौधरोपण का लक्ष्य तय करें। चारागाह विकास के कार्यों का चयन करें। आधार एथेंटिकेशन में 80: से कम प्रगति वाले जनपद सीईओ व एपीओ को नोटिस जारी करे। बैठक में मनरेगा अंतर्गत निर्धारित मापदंड अनुसार वृक्षारोपण कार्य किया जाना है । साथ ही मियावाकी पद्यति से प्रत्येक ग्राम पंचायत से वृक्षारोपण करें। डीडीए एग्रीकल्चर मनरेगा अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट हेतु कृषकों का चयन करें। जिले के सभी बावड़ियों को अभियान चलाकर जीर्णाेद्धार का कार्य केम्पन मोड़ में किये जाए। मनरेगा अन्तर्गत्त स्कूलों में पोषण वाटिका चिंहकन कर कार्यवाही करे। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत फार्म प्रोडुसर ऑर्गेनायजेश्‍न का शीघ्र गठन करें। ग्रामों में निजी एवं शासकिय भूमि पर उचित गुणवत्‍ता के फलदार पोध रोपण करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE