BREAKING NEWS
KHABAR :  19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा.. <<     NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 11:07 am
BIG NEWS : मोदी के 9 साल बेमिसाल, देश और प्रदेश का हो रहा विकास- परमार, विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित, आपातकाल दिवस पर मिसाबंदियो का हुआ सम्मान, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे। देश में विकास को नई रफ्तार मिली है, वही दुनिया के सामने भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में खड़ा हुआ है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है। 

यह बात प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने कही। वे रविवार को विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित संयुक्त सम्मेलन एवं आपातकाल दिवस पर मिसाबंदियो के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला कार्यालय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों से अवगत कराते हुए आव्हान किया कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत 20 जून से 30 जून तक घर-घर जनसंपर्क का जो अभियान चल रहा है उसमें सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक प्रत्येक घर पहुंचे और केंद्र सरकार के विकास के कार्यों से जनता को अवगत कराएं। 9 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 80 करोड़ गरीबो को मुफ्त राशन,गरीबो को 6 करोड़ आवास बने,7 करोड़ आयुष्मान कार्ड से गरीबो का इलाज हो रहा है। किसानों को सम्माननिधि खातों में पहुच रही है।  स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई, रेलवे, एयरपोर्ट, एम्स, मेट्रो रेल, सुरक्षा आदि के क्षेत्र में जो कार्य किये उसने इतिहास लिख दिया है। 370, 35 A को खत्म किया। 2024 में भव्य रामलला का मंदिर के हम सब दर्शन करेंगे। आतंकवाद, नक्सलवाद, धर्मांतरण, अलगाववाद, के खिलाफ ठोस कार्यवाही की है। वही देश मे अधिकांश समय कांग्रेस ने राज तो किया पर जनता की अपेक्षा के तहत कोई विकास नही किया। आज मोदी ने देश को तो विकास की राह पर आगे बढ़ाया है, वही विदेशों में भी देश का मान सम्मान दिलाया है। आज विश्व के सभी देशों की निगाह भारत की ओर रहती है। 

परमार ने कहा कि 2023 का मप्र का चुनाव सेमीफाइनल है हम सब को सब कुछ भूल कर सेमीफाइनल जितना है। फिर फायनल लोकसभा में होगा, हमारा लक्ष्य है इस बार 2024 मे 350 पार। हम सब को घर घर जाना है, अपने कार्य, अपनी योजनाओ से हर घर को अवगत कराना है। मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विश्वगुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। 

मंत्री परमार ने आपातकाल दिवस पर बोलते हुए कहा कि देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सत्ता प्राप्त करने के लिए देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगा दिया था, जिसे काले दिवस के रूप में हम सब जानते है। देश के लोकतंत्र की हत्या करने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया था, जिससे हमारे देश की सभी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बंद कर दी गई थी। जिसमे पार्टी के कई कार्यकर्ताओ को जेल में बंद कर दिया गया था। ऐसे लोकतंत्र सेनानियो एवं उनके परिजनों का आज हम सम्मान कर रहे है। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने केंद्र सरकार की योजनाएं एवं विशेष संपर्क अभियान की जानकारी से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में अभियान के लोकसभा संयोजक अरुण भीमावद ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर मिसाबंदी नारायणप्रसाद पांडे, भाजपा प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, विधानसभा संयोजक प्रदीप चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती केतल पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश भिलाला, मंडल अध्यक्षगण नवीन राठौर, राधेश्याम गुर्जर, मोहन जादौन, जगदीश पाल मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी एवं अभियान जिला सहसंयोजक विजय जोशी ने किया तथा आभार जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने माना। इस अवसर पर सभी मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE