भोपाल। इन दिनों रानी कमलापति स्टेशन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। इसका इनॉग्रल रन 27 जून रानी कमलापति स्टेशन से किया जाएगा। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे एक साथ 2 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान एक ट्रेन जबलपुर और दूसरी इंदौर के लिए रवाना होगी। इस दिन यह ट्रेने अपने मुख्य स्टॉप के अलावा गाडरवारा, श्रीधाम, ओबेदुल्लागंज, सीहोर, मक्सी, शुजालपुर आदि जैसे स्टेशनों पर हॉल्ट लेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुख्य स्टौपेज के अलावा इन स्टाप पर भी ट्रेन का स्वागत एरिया के जन प्रतिनिधि एवं आम लोग करेंगे। बता दें कि इनॉग्रल रन में यह ट्रेने रानी कमलापति से जबलपुर 5 घंटे.40 मिनट में पहुंचेगी तो जबलपुर 3 घंटे 48 मिनट में इंदौर पहुंचेगी।
इनॉग्रेशन पर स्टूडेंट्स को इटारसी और सीहोर तक ले जाया जाएगा
त्ज्ञडच् स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर प्रधानमंत्री के लिए मंच तैयार हो रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्ज्ञडच् स्टेशन प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा। इसके लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म-3 का रास्ता डायवर्ट किया है। 8 ट्रेन के प्लेटफॉर्म भी कार्यक्रम वाले दिन चेंज होंगे। इसकी जानकारी रेलवे के ऐप पर दी जाएगी।
ऐसा है फाइनल शेड्यूल
यात्रियों के लिए इस ट्रेन का फाइनल शेड्यूल भी रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिया है। फाइनल शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन नंबर 20911-20912 भोपाल-इंदौर-भोपाल के बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 20173-20174 जबलपुर के बीच चलेगी। इंदौर से भोपाल के लिए ट्रेन सुबह 6.30 बजे रवाना होगी। भोपाल से इंदौर के लिए शाम 7.25 बजे चलेगी। भोपाल-इंदौर-भोपाल की बीच की दूरी यह ट्रेन 3.05 घंटे में पूरा करेगी। जबलपुर से रानी कमलापति के लिए ट्रेन सुबह 6 बजे चलेगी। रानी कमलापति से शाम 7 बजे जबलपुर के लिए रवाना होगी। जबलपुर-रानी कमलापति-जबलपुर का सफर 4.35 घंटे में तय करेगी। हर एक ट्रेन में 8 कोच हैं। 7 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव क्लास है। टोटल 564 सीट हैं।
यह है खासियत
वंदे भारत ट्रेन में हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स दिए गए हैं ।
ट्रेन में पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट के लिए 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी लगी हुई है।
ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइड डोर लगे हुए हैं। हर गेट के बाहर ऑटोमैटिक फुट रेस्ट भी हैं।
पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए फायर सेंसर जीपीएस और कैमरे की सुविधा भी है।
दिव्यांग पैसेंजर्स के लिए सीट हैंडल्स पर ब्रेल लिपि में और दिव्यांग फ्रेंडली बॉयो टॉयलेट भी लगे हुए हैं।
किसी भी अनचाहे खतरे से बचाने के लिए वंदे भारत ट्रेन में रेलवे सुरक्षा कवच नाम का सेफ्टी फीचर भी लगाया गया है।
इसमें इंटेलिजेंस ब्रेकिंग सिस्टम लगा है, जो कम समय में भी ट्रेन को रोकने में मदद करता है।