खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा रविवार को नंदगांव पहुँचे। यहां उन्होंने गत 20 जून को बिजली लाइन में स्पार्किंग होने से जले चंदन के करीब 6 हजार पेड़ों का अवलोकन किया। कलेक्टर वर्मा ने किसान से चंदन की खेती के तौर तरीकों आदि के बारे में जानकारी ली। गणेश पाटीदार ने बताया कि 8 वर्ष पहले स्वयं के खर्च पर 16 एकड़ में पौधे लगाएं थे। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि जो भी शासकीय सहयोग प्रावधान अनुसार हो सकेगा। किसान की मदद की जाएगी।