मनासा। मनासा थाना परिसर पर आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसके तहत आगामी त्यौहार बकरी ईद एवं सावन को लेकर मनासा में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। ईद पर शहर में जुलूस का निर्धारित रूट एवं आवश्यक सफाई व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी मनासा पवन बारिया, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) यशस्वी शिंदे, थाना प्रभारी आर सी दांगी, तहसीलदार मनासा बी के मकवाना, नगर परिषद अधिकारी सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहें।