इंदौर। ड्रग मामले में फरार चल रहे एक भाजपा नेता के बेटे को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच ने भाजपा नेता कमाल खान के बेटे को छोटी ग्वाल टोली इलाके से पकड़ा है। उसकी कई सालों से तलाश थी। बजरंग दल ने इसे लेकर पुलिस अफसरों पर भी आरोप लगाए थे।