BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल, बैंक से मिले अतिरिक्त 1.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 11:59 am
BIG NEWS : मोबाइल कंपनी सड़कों को कर रही छलनी, बारिश में होगी जानलेवा, विधायक सिसोदिया ने जताई चिंता, कलेक्टर और एसपी समेत प्रधानमंत्री सड़क के एमडी को कराया अवगत, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। इन दिनों मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में मोबाइल कंपनी वोडाफोन सड़क की साइडों को केबल बिछाने के लिए छलनी कर रही है। सड़क से लगे हुए सोल्डर पर गड्ढे करके मोबाइल लाइनों को बिछाया जा रहा है जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। क्योंकि वर्तमान में बारिश का समय शुरू हो गया है ऐसे में साइडों क्षतिग्रस्त करने से वाहन दुर्घटनाएं होगी और आमजन काल कवलित भी होंगे। इसको लेकर मंदसौर के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने चिंता जताते हुए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और प्रधानमंत्री सड़क के एमडी झोरे को अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई के लिए कहा।

वरिष्ठ विधायक सिसोदिया रविवार को बारिश के बीच मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क उन्नयन के अंतर्गत जवासिया, करनाखेड़ी तथा करनाखेड़ी से करजू सड़क को देखा तो आश्चर्यचकित रह गए। वोडाफोन मोबाइल कंपनी सड़क के फोल्डर को क्षतिग्रस्त कर रही है और गड्ढे खोदने के दौरान जो मिट्टी निकल रही है उसे भी सड़क पर फैला रखा है, यह कभी भी जानलेवा हो सकता है। दुपहिया वाहन पर सवार होने वाले लोग जैसे ही सड़क से शोल्डर पर उतरेंगे दुर्घटनाग्रस्त होंगे और अपनी जान को जोखिम में डालेंगे। दुपहिया के साथ ही ट्रैक्टर और अन्य चार पहिया वाहन भी मिट्टी में धसकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। पिछले दिनों क्षेत्र में एक युवक इसी तरह दुर्घटना का शिकार हो चुका है। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना होती है और किसी की जान जाती है तो मोबाइल कंपनी जिम्मेदारी लेगी? 

सिसोदिया ने कहा कि अन्य कोई व्यक्ति मोबाइल कंपनी और अन्य जिम्मेदारों की लापरवाही का शिकार न बने इसके लिए जरूरी है कि इन शोल्डर को क्षतिग्रस्त नहीं किया जाए और जो सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी है उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए। सिसोदिया ने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और प्रधानमंत्री सड़क के महाप्रबंधक झोरे रे से दूरभाष पर चर्चा की और कहा कि तत्काल इन सड़कों का अवलोकन करें और जिम्मेदारों को निर्देशित कर सड़कों को दुरुस्त कराएं ताकि बारिश में कोई भी व्यक्ति दुर्घटना का शिकार ना हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE