BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल, बैंक से मिले अतिरिक्त 1.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 12:10 pm
BIG NEWS : माउंटेनियरिंग एंड स्पोर्ट क्लाइमिंग एसोसिएशन एक लाख रुपए के उपकरणों का किया उद्घाटन, सांसद सुधीर गुप्ता ने पर्वतारोही छात्रों को 125000 रूपए की राशि की स्वीकृत, युवा छात्र 25 अगस्त को माचोई पिक सबमिट कर लहराएंगे तिरंगा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग एंड स्पोर्ट्स क्लाइमिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में अपना घर (निराश्रित बाल गृह) सीतामऊ फाटक के बच्चों के साथ जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन को सांसद निधि से 100000 स्वीकृत कर प्रदाय की गई सामग्री का उद्घाटन किया एवं एडवेंचर एक्टिविटी करवाई गई। 
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, विशेष अतिथि जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के संरक्षक क्षितिज पुरोहित, अपना घर के संस्थापक अध्यक्ष राव विजय सिंह, अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, एसोसिएशन के पदेन उपाध्यक्ष विजेंद्र देवड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष व बाल कल्याण समिति सदस्य विश्वमोहन अग्रवाल, सचिन जैन, राकेश श्रीवास्तव, पुलिस लाइन रक्षित निरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह तोमर, माउंटेनियर जिला सचिव जितेंद्र कनौजिया, माउंटेनियर सहसचिव जैनिश बरडिया, इंस्ट्रक्टर कृष्णा कनौजिया, नेहा शर्मा, एसोसिएशन के सदस्य ललित परमार, घनश्याम खत्री, अक्षत जैन आदि की उपस्थिति में यह गतिविधियां करवाई गई। 

सांसद ने अपने उद्बोधन में कहा कि एडवेंचर गतिविधियां बेटियों को करवाई जा रही है जो आज पूरे देश में आगे रहकर कार्य कर रही है और आगे बढ़ रही है निडर होकर सभी बेटियों ने 50 फीट हाइट 100 मीटर जिपलाइन को पूरा किया। अपना घर की बेटियों के लिए यह पहला एडवेंचर शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सभी बेटियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही सांसद ने जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के बुनियादी पर्वतारोही 5 सदस्यों को 25-25 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की, जिसमें यह सदस्य 17 अगस्त 2023 को मंदसौर से रवाना होकर कारगिल और द्रास के बीच माचोई पिक सम्मिट करेंगे और 25 अगस्त को तिरंगा लहराएंगे। 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तरीय पैराग्लाइडिंग कोर्स अरुणाचल प्रदेश के धीरांग में पुर्ण कर लौटने वाले छात्र छात्राओं जेनिश बरडिया, नेहा शर्मा, पार्थ अग्रवाल, तेखूम किलेवाला, राघव जैन, आदि दुग्गड़, को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन द्वारा पहला 8 दिवसीय ट्रैकिंग कैंप उत्तराखंड में आयोजित किया गया था, जिनको प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के जूनियर इंस्ट्रक्टर के रूप में खुशी सिसोदिया, गरिमा नागदा, रिंकू शुक्ला, पराग शर्मा, प्राची व्यास, सूरज माली, शैलेंद्र माली, चंद्रेश प्रजापति, सचिन माली, की मदद से फ्लाइंग फ़ॉक्स एडवेंचर एक्टिविटी कराई गई जिसमे 8 साल की छोटी बालिका हिमांशी से लेकर 81 साल के पतंजलि योग प्रशिक्षक बंसीलाल टांक ने यह एक्टिविटी की। इसकी मदद से बच्चो ने यह सीखा के कभी भी किसी आपदा में केसे उन हालातों से बाहर निकला जा सकता है इसी के साथ अपना घर की बालिकाओं, आस पास के छोटे बच्चो व रहवासियों सहित 70 लोगो को यह प्रशिक्षण दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE