गरोठ। सिविल अस्पताल गरोठ में चिकित्सक व स्टाफ के साथ गाली गलौच करने के मामले में चिकित्सा डॉ महेंद्र सिंह की शिकायत पर गरोठ पुलिस द्वारा 3 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।
गरोठ थाना पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच जगदीश पिता शिवलाल निवासी खजुरी रुंडा, घनश्याम नाथ बाबा/रामनाथ निवासी रणायरा, अंबालाल मीणा पिता देवीलाल निवासी खजुरी रुंडा के ऊपर धारा 353, 294, 506, 34 मेडिकल एक्ट 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जल्द आगे की कार्यवाई की जाएगी।