छतरपुर। छतरपुर शहर के एक निजी संस्थान में शनिवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार एवं राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण कलेक्टर संदीप जी.आर. की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कलेक्टर ने कहा कि जिले में जहां खुले बोरवेल पाये जाए वहां बोर मालिक को बोर बंद कराने की समझाइस दें। उन्होंने कहा कि जिले में होमगार्ड की एक्सीलेंट टीम है। जिन्होंने जिले में विपरीत स्थितियों में दक्षता से काम करते हुये अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। जिले में खुले बोरवेल में बच्चों की गिरने की तीन घटनाओं में होमगार्ड की आपदा प्रबंधन टीम ने दक्षता से काम किया है। जिसके चलते तीनों बच्चे सकुशल बचाये जा चुके है। जिला सेनानी करण सिंह ने आपदा प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर आपदा मित्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं किट वितरण कर किये गये।