मंदसौर। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने जिला जेल मंदसौर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए कि जेल के अंदर कैदियों की नियमित रूप से बीपी और शुगर की जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही डॉक्टर को निर्देश दिए कि जेल के अंदर सेवा भाव से कार्य करें। इस दौरान उन्होंने कैदियों से भी चर्चा की। जेल के अंदर भोजन किस तरह से मिलता है। समय पर मिलता है या नही। पर्याप्त मात्रा में मिलता है या नही। इस संबंध में चर्चा की। कैदियों से पूछा कि आप लोगों की नियमित पेशी हो रही है या नहीं। सभी के वकील है या नहीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं भोजन भी चखा। उन्होंने विशेष तौर पर निर्देश दिए कि जेल के अंदर कैदियों को स्वास्थ्य को लेकर कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।