सिंगोली। पुलिस पर जप्तशुदा और राजसात वाहनों की नीलामी 30 जून को की जाएगी। नीलाम बोली के लिए इच्छुक लोगों को तहसील कार्यालय पर उपस्थित रहने को कहा गया है।
सोमवार सुबह इस आशय की जानकारी देते हुए तहसीलदार राजेश सोनी ने बताया कि पुलिस थाना सिंगोली में जप्तशुदा एवं राजसात वाहनों की नीलामी की जाना हैं। इस बाबत कोई भी व्यक्ति शासन नियमानुसार अमानत राशि 5000 नीलाम बोली शुरू होने से पूर्व जमा करवा कर दिनांक 30 जून 2023 को प्रातः 10 बजे तहसील कार्यालय सिंगोली में उपस्थित होकर वाहनों की नीलाम बोली में भाग ले सकता है। नीलामी हेतु पुलिस थाने पर रखे गए वाहनों का निरीक्षण थाना प्रभारी की अनुमति से किया जा सकता है।