नीमच। क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार एवं मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने ईद-उल-अज़हा के पावन पर्व पर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जनप्रतिनिधिगणों ने कहा है कि ईद-उल-अज़हा का पर्व त्याग, बलिदान व शांति, सद्भाव, एकता और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने परम्परानुसार ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।