BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2023, 6:15 pm
REPORT : जिला न्यायालय परिसर में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 35 रक्त वीरों ने किया पीड़ित मानवता की खातिर रक्त का दान, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ललित किशोर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर के तत्वाधान में 27 जून को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक जिला न्यायालय परिसर शाजापुर में स्वैछिक रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन केम्प) का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी प्रतिमा पर प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा सभी न्यायाधीश, अधिवक्तागण की उपस्थिति में माल्यापर्ण कर शुभारंभ किया गया। 
सर्वप्रथम जिला न्यायाधीश प्रवीण शिवहरे, अनिल कुमार नामदेव ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश राजेन्द्र देवड़ा के द्वारा सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा की रक्त की हर बूंद संजीवनी है। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कोई भी रक्तदाता शमिल होकर जरूरतमंदों की मदद के लिए खून दे सकता है। यह बात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ललित किशोर ने अपील करते हुए कही की आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी को भी जीवन दे सकता है। परोपकार करना हो तो करो रक्तदान, इससे लोगों का जीवन बचाने का सौभाग्य मिलता है। 
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी, कार्यालय के कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, लीगल एड डिफेंस के समस्त डिफेंस अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों, पैरा लीगल वालेंटियर्स सहित कुल 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, सचिव एवं जिला न्यायाधीश राजेन्द्र देवड़ा एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला न्यायालय परिसर, शाजपुर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 35 रक्त वीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान करते हुए बताया कि वे साल भर में दो बार रक्तदान करते है और कई वर्षाे से रक्तदान करते आ रहे है। आज 27 जून 2023 को आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 35 लोगों में रक्तदान किया ओर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 35 युनिट ब्लड़ एकत्रित किया और उन रक्त दाताओं को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये गये। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE