शाजापुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 30 जून 2023 को खरगोन जिले के कसरावद में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा।
जिला व्यापार एवं उद्योग महाप्रबंधक मेघा सुमन ने बताया कि रोजगार दिवस कार्यक्रम में विशेष करके युवा वर्ग के हितग्राहियों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उन्हें जन प्रतिनिधियों के माध्यम से ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र दिये जाना प्रस्तावित है। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के सभाकक्ष में प्रातः 11.30 बजे आयोजित किया जायेगा