देवास। सभी नागरिकों के स्वस्थ शरीर एवं निरोगी काया के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन्हीं योजनाओं में केंद्र सरकार की आयुष्मान निरामयम योजना है। इस योजना से पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है तथा कार्ड के माध्यम से निरूशुल्क उपचार किया जा रहा है। इस योजना से गरीब वर्ग के लोगों का निरूशुल्क उपचार हो रहा है। जिले के नागरिकगण भी इस योजना का लाभ लेकर स्वस्थ हो रहे हैं। इन्हीं हितग्राहियों में देवास जिले की कन्नौद तहसील के निवासी ऋषभ पिता रेवाराम बागवान है, जिन्होंने अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया है।
हितग्राही ऋषभ बागवान ने बताया कि आयुष्मान निरामयम योजना गरीबों के लिए मददगार साबित हो रही है। उन्होंने अपना एवं अपने परिजनों का आयुष्मान कार्ड बनवाया है। कार्ड के माध्यम से शासकीय एवं प्राइवेट अस्पताल में निरूशुल्क उपचार करा सकते हैं। शासन द्वारा पात्र एवं गरीबों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए महत्ती योजना संचालित की है, जिसका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगा। इस महत्ती योजना के संचालन के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय धन्यवाद दे रहे हैं।
आयुष्मान भारत निरामयम योजना में प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है। आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क उपचार के साथ-साथ आयुष्मान योजना में चिंहित (इम्पेनल) प्रायवेट अस्पतालों आयुष्माकन कार्ड धारी व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार हो रहा है। आयुष्मान योजना में सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं, वे सभी पात्र है।