BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2023, 6:27 pm
BIG NEWS : नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग शाजापुर द्वारा विगत 26 जून 2023 को संयुक्त दबिश कर ग्राम पंपापुर कंजर डेरा में तलाशी के दौरान अज्ञात आरोपी के आधिपत्य से 55 पेटी देशी विदेशी मदिरा एवं लगभग 1000 लीटर गुड़ लाहन जप्त की गई। आबकारी विभाग द्वारा जप्त कर अज्ञात आरोपीयों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये तथा 01 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। 

उक्त समस्त कार्यवाही में आबकारी विभाग शाजापुर से अशोक कुमार खत्री सहायक जिला आबकारी अधिकारी, रमेश पन्द्रे थाना सुंदरसी प्रभारी आरएस परमार, थाना प्रभारी बेरछा इनिम टोप्पो, थाना प्रभारी अकोदिया देवेन्द्र सिंह सेंगर, सलसलाई थाना प्रभारी व्हीएस देवड़ा, गुलाना चौकी प्रभारी भंवरसिंह एवं पुलिस थाना बल, आबकारी उप निरीक्षक सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया आबकारी आरक्षक दिनेश कौशिक, लाखन सिंह सिसोदिया एवं सैनिक कैलाश पांचाल, शैलेष कौशिक का विशेष योगदान रहा।

इसी तरह आज 28 जून 2023 की गई कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार खत्री के नेतृत्व में वृत्त शुजालपुर अंतर्गत सुभाषनगर कंजर डेरे में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान विभिन्न स्थलों से 14500 किग्रा लाहन एवं 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई, जिस पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 06 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कालापीपल रवि भंडारी, आबकारी उप निरीक्षक सुरेश पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया, उपनिरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, आबकारी आरक्षक लखन सिंह सिसोदिया एवं कालापीपल थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE