नीमच। विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु जनजाति विभाग व्दारा विमुक्त घुमक्कड एवं अर्द्ध घुमक्क बस्ती-2 विकास योजनांतर्गत विमुक्त जाति बाहुल्य बस्तियों में अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्य जैसे- विमुक्त जाति बस्ती में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, सामुदायिक भवनों का निर्माण कार्य एवं अन्य आवश्यक मूलभूत लघु निर्माण कार्य स्वीकृत किये जाने हेतु संबंधित विमुक्त जाति बाहुल्य ग्रामों के ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव जिला कार्यालय पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कलेक्टोरेट भवन जिला नीमच म.प्र. में 30 जुलाई 2023 तक आमंत्रित किये गये है।
संबंधित ग्रामों में विमुक्ति जाति बाहुल्यता का प्रमाणीकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संबंधित ग्राम से कराया जाना आवश्यक होगा। नियत तिथि के उपरांत प्रस्तावों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। यह जानकारी सहायक संचालक पिछडा वर्ग जिला नीमच द्वारा दी गई।