आगर मालवा। निर्मित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के डाउन स्ट्रीम क्षेत्रों में जल निकासी हेतु सूचना एवं चेतावनी प्रणाली स्थापित करने हेतु संभागायुक्त उज्जैन की अध्यक्षता में निगरानी समिति की बैठक 30 जून को दोपहर 12ः00 बजे से वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित होगी। बैठक में बाढ़ निकासी पर नियंत्रण करने वाली योजनाओं की जानकारी, योजनाओं के डाउनस्ट्रीम पर संभावित क्षेत्रों में पानी के फैलाव को चिन्हित करना, डाउन स्ट्रीम में नदी/नाले में धार्मिक आयोजन के समय स्थान आदि की जानकारी, योजनाओं में छोड़े जाने वाले जल की यात्रा तथा फैलाव के समय की पूर्व चेतावनी प्रणाली, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग द्वार जल निकासी के समय सूचना प्राप्त होने पर की जाने वाली कार्यवाही सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।