चित्तौडगढ। मुख्यमंत्री गेहलोत के कपासन दौरे के दौरान डॉ निशान्त बर्वड सीएचसी आकोला की ड्युटी सीएचसी कपासन पर लगाई गई थी, परन्तु डॉ बर्वड द्वारा सीएचसी कपासन पर अपनी उपस्थिति नही दी। जिसके चलते सीएचएमओ डॉ रामकेश गुर्जर ने उक्त चिकित्सक को तत्काल सीएमएचओ कार्यालय मे उपस्थिति देने हेतु निर्देशित किया।
सीएमएचओ ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उक्त चिकित्सक द्वारा बरती गई गम्भीर लापरवाही के चलते सीएचसी कपासन पर चिकित्सा व्यवस्था बनाये रखने में अव्यवस्था एवं व्यवधान हुआ। जिसे उच्चाधिकारीयो ने गम्भीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये। निर्देशो की अनुपालना में सीएमएचओ द्वारा उक्त चिकित्सक को अग्रीम आदेशो तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चित्तौडगढ में उपस्थिति देने हेतु आदेशित कर बीसीएमओ भोपालसागर डॉ ओपी रायपुरिया को चिकित्सक को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिये।
सीएमएचओ ने बताया कि उक्त चिकित्सक के विरूद्व विभाग को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया जावेगा।