रामपुरा। मानसून का आगमन हो चुका है। लेकिन नगर परिषद की लापरवाही की वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड रहा है। बारिश के समय नगर के वार्ड क्रमांक एक के मुख्य रास्ते को खोदकर पाईप लाईन डाली जा रही है। जिस कारण आने जाने वाले दो व चार पहिया वाहन के साथ पैदल चलने वाले राहगीर को भी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि अगर रास्ते में कोई काम चल रहा है तो बैरिकेड्स लगाना चाहिए लेकिन वहां पर ऐसा कोई कार्य चल रहा बोर्ड नही देखा गया। जिसके चलते आज एक चार पहिया वाहन जिस पर मध्यप्रदेश शासन तहसीलदार लिखा हुआ था दुर्गासागर तालाब की आने-जाने वाले रास्ते पर पाईप लाईन के लिए खोदे गऐ जगह में फंस गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।