उज्जैन। आज जहा ड्राइवर अपना कार्य बखूबी निभा रहे हैं। लेकिन उन्हें सम्मान नही दिया जाता है। जहा ड्राइवर समाज का अभिन्न अंग है। चाहे स्वास्थ्य विभाग हो या मिलिट्री तक सभी जगह आवागमन के लिए ड्राइवर भाई का महत्वपूर्ण कार्य होता है चाहे कहीं बीमार को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी ड्राइवर भाई का महत्वपूर्ण कार्य होता है। ड्राइवर दिन रात अपने परिवार को पालने के लिए सड़कों पर चलते हैं। लेकिन इसी के साथ सड़कों पर गाड़ी चेकिंग के नाम पर ड्राइवर भाई के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। इसी को लेकर ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर सरकार की आंखों पर बंदी पट्टी हटाने का कार्य कर रही है। जिससे ड्राइवर भाइयों को सम्मान मिल सके इसी इसी कार्यक्रम के तहत महिदपुर तहसील प्रांगण में धार जिले से आए ड्राइवर भाइयों का उसको माला पहना कर सम्मान किया। सम्मान कार्यक्रम में ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के धार जिला अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, दिनेश परिहार के साथ अर्जुन सिंह, दिनेश चंद्रवंशी कमल चंद्रवंशी सुरेश चंद्रवंशी रजाक खान राधेश्याम ओमप्रकाश निर्भय सिंह समुद्रसीह विक्रम सिंह जयराम शंकर लाल राम प्रसाद राहुल आदि मौजूद थे।