नीमच। जिला पुलिस नीमच द्वारा पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, सीएसपी फूलसिंह परस्ते, डीएसपी एजेके विमलेश उइके, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी कैंट, थाना प्रभारी नीमच सिटी, थाना प्रभारी बघाना ने आगामी ईद त्यौहार हेतु मय बल के नीमच शहर के संवेदनशील क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च निकाला तथा आमजन से त्यौहार शांतिपूर्वक मानाने की अपील की।