नीमच। इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल को जनता कि आए दिन शिकायत मिल रही थी कि नालियों में साफ-सफाई नहीं होने की वजह से मच्छरों की भरमार हो रही है।
पोरवाल ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल नगर पालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ट एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराते हुए क्षेत्र की नालियों की साफ सफाई करने के लिए पत्र लिखा। वशिष्ठ ने तत्काल क्षेत्रीय दरोगा को निर्देशित किया कि इंदिरा नगर की जाम पड़ी नालियों को तत्काल खुलवाएं ताकि बरसात का पानी घरों में ना घुस सके।
दरोगा शिवकुमार पाचे की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से जाम पड़ी नालिया लंबे समय से जाम पड़ी नालियों को साफ सफाई कराकर चालू कराई गई एवं मच्छरों की दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है जिससे कि बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है।
पार्षद श्रीमती पोरवाल द्वारा प्रतिदिन वार्ड में भ्रमण कर समस्याओं को तत्काल निदान के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है श्रीमती पोरवाल ने भी वार्ड को सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका की कचरा गाड़ी में ही जनता कचरा डालें ताकि गंदगी ना हो सके नालिया सिर्फ बरसात के पानी के लिए रखें एवं जिनके पाइप घरों से बाहर निकल रहे हैं वह भी सिविल लाइन में पाइप जोड़कर पानी को सड़क पर ना छोड़े
श्रीमती पोरवाल ने इंदिरा नगर वार्ड वासियों से भी अपील की है कि गंदगी कम फैलाएं ताकि बीमारियों से बचा जा सके हम सब मिलकर शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करें