BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 1:09 pm
REPORT : मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे 104 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 572 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास, दो राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ने वाली 1949 लाख रूपये की लागत वाली दो सड़कों का होगा लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 जून को खरगोन में महिला सम्मेलन, राज्य स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन एवं आवासीय भू-अधिकार पत्र के वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हर बार की तरह ही वे इस बार भी करोड़ो रूपये की लागत से बने विकास कार्याे का लोकार्पण भी करेंगे और करोड़ो रुपये के शिलान्यास भी। लोकार्पण होने वाले कार्याेे में कई अतिमहत्वपूर्ण कार्य है जो जिले वासियों के लिए सुविधाजनक भी होंगे। 30 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से वे 104.01 करोड़ रुपये के लोकार्पण और 572.96 करोड़ रुपये के विकास कार्याे का शिलान्यास भी करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चौहान स्वरोजगार सम्मेलन के माध्यम से 4 जिलों के हितग्राहियों से वर्चुअली जुड़कर संवाद करेंगे। इसके अलावा जिले के पट्टा धृत्ति, धारणाधिकार, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार और स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को लाभ वितरित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।    

दो राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाली पीएम सड़कों का होगा लोकार्पण-
सीएम चौहान द्वारा जिन दो सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा। वे जिले की अतिमहत्वपूर्ण सड़कें है जो करीब 50 हजार से अधिक आम नागरिकों की रोजमर्रा में सुविधाजनक साबित हो रही है। ये दो सड़के करीब 30 गांवांे के नागरिकों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ेगी। इनमें एक 13.76 करोड़ की लागत से बनी है। जो चिरागपुरा-सिराली-कालधा-बोरगांव से इंदौर-इच्छापुर को और दूसरी बमनाला-सेल्दा से सतवाड़ा को खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग से जोड़ती है। यह सड़क 5.11 करोड़ रुपये की लागत से बनी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE