BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 1:43 pm
REPORT : भवन जीर्ण-शीर्ण होने से 50 मतदान केंद्रों के भवन होंगे परिवर्तित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दल के साथ आयोग के निर्देशानुसार की बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने जिले के राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में आयोग के प्राप्त निर्देशों पर मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक का एजेंडा बताते हुए बीएलओ तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा तैयार किये गए प्रस्तावों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी रखी गई। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित बिंदु अनुसार 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान के केंद्र, 2 किमी. से अधिक दूरी वाले मतदान केंद्र और जीर्ण-शीर्ण भवन होने से भवन परिवर्तन के बारे में बताया गया।    

विधानसभा वार के मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में सम्बन्धित एसडीएम द्वारा जानकारी दी गई। सम्बन्धित एसडीएम द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार सम्बन्धित दल के प्रतिनिधि ने आवश्यक प्रस्ताव व जानकारी दी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में महेश्वर विधायक प्रतिनिधि रत्नदीप मोयदे, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग के शेख अलीम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नायक, भीकनगांव विधायक प्रतिनिधि डॉ. डीएस सोलंकी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के गणपति परसाई, कम्युनिस्ट पार्टी के वासुदेव विश्नोले, रामेश्वर भालसे, बड़वाह विधायक प्रतिनिधि अंकित बिरला, सांसद प्रतिनिधि कल्याण अग्रवाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जनरल सेकेट्री दिनेश पटेल, बसपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कंचोले और कसरावद ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष परसराम यादव ने प्रस्तावों पर सहमति दी। 

वर्तमान में जिले की 6 विधानसभाओं में 1521 मतदान केंद्र-
वर्तमान में जिले की 6 विधानसभाओं में 1521 मतदान केंद्र है। आयोग के निर्देशानुसार जिले में 1450 से 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्र 13, 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्र 4, जीर्ण-शीर्ण भवन वाले मतदान केंद्र 50, 2 किमी. से अधिक दूरी होने से भवन परिवर्तन वाले मतदान केंद्र 50, 2 किमी. से अधिक दूरी होने से मतदान केंद्र भवन परिवर्तन 6, भवन का नाम परिवर्तन होने परिवर्तन मतदान केंद्र 11 और 2 किमी. से अधिक दूरी होने के कारण अन्य मतदान केंद्र में शिफ्ट किये गए मतदाता वाले केंद्र 3 प्रस्ताव तैयार किये गए हैं।    

बीएलए करें नियुक्त, बीएलओ 2 अगस्त से 31 अगस्त तक बूथ पर रहेंगे- 
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि फ़ोटो निर्वाचक नामावली का कार्य किया जाएगा। इसलिए 2 अगस्त से 31 अगस्त के मध्य सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। किसी मतदाता के सम्बंध में कोई जानकारी छुटी हुई है संशोधन करना आदि तरह की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसलिए राजनीतिक दल भी बीएलए नियुक्त कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE