BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 1:49 pm
REPORT : कहार समाज के 25 सदस्यों से शासन करा रही झींगा पालन, अब मुख्यमंत्री चौहान समिति को देंगे इतने लाख का अनुदान, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। नगर के कहार समाज के 25 सदस्य जो नवरंग मत्स्य सहकारी संस्था बनाकर मछली पालन का व्यवसाय कर रहे हैं। शहर से लगे आदमपुरा तालाब में अब ये समिति शासन से प्राप्त अनुदान पर झींगा पालन का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। पिछली जुलाई में माह में मत्स्य विभाग द्वारा समिति को झींगा बीज संवर्धन के लिए 60 हजार नग झींगे प्रदान किये थे। समिति के अध्यक्ष संतोष वर्मा ने बताया कि मछली पालन से उनकी समिति को सालाना अच्छा मुनाफा हो जाता है। अब शासन के सहयोग से झींगा पालन प्रारम्भ किया है। सालभर में झींगा प्रारम्भ होगा जुलाई के बाद अब तक 200 ग्राम के झींगे हो चुके हैं। मत्स्य अधिकारी रमेश मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समिति को मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना में 3.20 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा।  

झींगा उत्पादन से बढ़ेंगी कमाई-
समिति अध्यक्ष संतोष ने बताया कि करीब 15 वर्षों से हम मछली पालन कर रहे हैं। समिति के सभी सदस्यों को वर्ष में एक तालाब से 35 से 40 हजार रुपये तक कि कमाई आसानी से हो जाती है। खरगोन और आसपास के क्षेत्र में झींगा की काफी ज्यादा मांग होने से अब समिति के सदस्यों को प्रति सदस्य 15-15 हजार रुपये की अतिरिक्त कमाई होने का अनुमान है। शासन द्वारा प्रदान होने वाले अनुदान से उन्हें अपने व्यावसाय को आगे बढ़ाने में काफी मदद होगी। सितम्बर माह से झींगा के उत्पादन प्रारम्भ करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE