BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 3:24 pm
BIG REPORT : कलेक्टर के साथ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, जिले के सभी बीएलओ को निर्देश- कोई मतदाता नहीं छूटे, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर आशीष सिंह के साथ बुधवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया उनके साथ उप निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव और उप रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्र पर रैंप की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो इसके साथ ये भी सुनिश्चित किया किया जाए कि टॉयलेट और बुजुर्गों के लिए कुर्सी और व्हील चेयर भी मतदान केंद्र पर रहे।

कलेक्टर सिंह ने निर्देशित किया है कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत कम रहा है वहां ये सुनिश्चित करें कि कोई मतदाता का नाम सूची में आने से छूट तो नहीं रहा है। मतदाताओं को जोड़ने का काम भी लगातार चलता रहे। इसके लिए बीएलओ घर - घर जाकर परीक्षण कर ले और यह भी सुनिश्चित कर ले कि एक साथ रहने वाले परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर हो। यदि यह बात मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पता चलती है कि कई मतदाताओं का नाम सूची में आने से छूट गया है तो संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार अक्टूबर को होगा, उसके पूर्व सभी लोग ये सुनिश्चित कर लेने की कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में आने से वंचित ना रह जाए, इसके लिए डोर टू डोर सर्वे भी किया जाए। कलेक्टर सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गोस्वामी ने उत्तर भोपाल, मध्य भोपाल और दक्षिण पश्चिम विधानसभा के अनेक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके लिए अभी से सूची बनाकर काम शुरू कराए और व्यवस्थाएं बनाएं। इसके साथ ही मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध भी जायजा लिया और आपात स्थिति के समय त्वरित कार्यवाही करने के लिए भी वैकल्पिक प्लान के लिए निरीक्षण के दौरान चर्चा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE