कटनी। एशिया का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज बनने से क्षेत्रवासियों को बारिश के दौरान हो रही परेशानी को लेकर क्षेत्र की जनता ने रेलवे एरिया मैनेजर से समस्याओं को लेकर बात की। साथ ही समस्याओं पर ज्ञापन पत्र सौंपा।
जनता की परेशानियों को देखते हुए रेलवे एरिया मैनेजर ने एलएनटी के कार्यों से हो रही परेशानी का निरीक्षण किया और वहां मौजूद एलएनटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता को आपके कार्यों से परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही मूंगा बाई कॉलोनी से सीएनडब्लू तक जाने वाली रोड का भी निरीक्षण किया।
गोरतलब है कि वहा मौजूद रेल्वे के रास्ते को सबसे बडा फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने के द्वारान वहा मौजूद रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया। जिसमे कोई डायवर्शन रुट नही दिया गया। इस दौरान क्षेत्र में बसे लोगो को रोज की दिन चर्या के दौरान आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से रेलवे के बड़े बड़े यार्ड डीजल शेड ऐसी सेड, सीएनडब्लू का स्टाफ ऑफिस जाता है। मूंगा बाई कॉलोनी के निवासियों का एकमात्र रास्ता जो बाबा घाट होकर गुजरता है वहां भी एलएनटी के कार्यों से बारिश में फिसलन जैसे हालात हो गए हैं जहां रोजाना लोग गिरते पड़ते और चोटिल होते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर बाबा घाट के रास्ते का भी रेलवे एरिया मैनेजर ने निरीक्षण किया, जो रास्ता मूंगा बाई होते हुए सीएनडब्लू को भी जोड़ता है। जैन कालोनी के पास नाली जाम होने की शिकायत को भी मौके पर जा कर देखा गया तत्पश्चात जनता से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का अस्वासन एरिया मैनेजर (रेलवे) द्वारा दिया गया क्षेत्र की जनता ने इस आश्वासन पर एरिया मैनेजर का आभार व्यक्त किया।