BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 4:27 pm
NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय करेगा चरणबद्ध आंदोलन, 15 जुलाई को उपशाखा मुख्यालयो पर पद यात्रा निकाल करेंगे विरोध प्रदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि संगठन शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है किंतु अब तक शिक्षकों की वाजिब मांगों के संबंध में सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं किए जाने के कारण प्रदेश स्थाई समिति के निर्णयानुसार संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन किया जाना तय किया गया। इसके तहत प्रथम चरण में 15 जुलाई को सभी उपशाखा मुख्यालयों पर शिक्षक एकत्र होकर पदयात्रा निकाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके पश्चात 4 अगस्त को जिला मुख्यालय पर पदयात्रा निकाल सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्शी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिये गये व जिले में प्रेस वार्ता आयोजित करके भी सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि विभिन्न स्तर पर 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन किए गए किन्तु सरकार द्वारा अभी तक संगठन के मांग पत्र पर किसी प्रकार का सकारात्मक रूख नहीं दिखाया और ना ही संगठन से वार्ता की जा रही है, इस कारण संगठन ने प्रदेश व्यापी आंदोलन करने का निर्णय किया है इसके पश्चात भी सरकार नहीं चेती तो संगठन आर-पार की लड़ाई से भी नहीं चुकेगा।
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद व्यास ने भी शिक्षकों की मांगों को वाजिब बताया और कहा कि सरकार के असंवेदनशील रवयै से शिक्षकों सहित सभी राज्य कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE