BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 4:43 pm
NEWS : राज्यमंत्री जाड़ावत ने नगरी ग्राम पंचायत में महँगाई राहत शिविर का लिया जायजा, वितरित किए गारंटी कार्ड, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगरी ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत शिविर मे शिरकत की और योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किए। राज्य सरकार की ओर से चल रहे महंगाई राहत शिविर में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत शिविरों में उपस्थित होकर आम जन को राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ने की अपील कर रहे है। मौके पर रजिस्ट्रेशन करवा कर गारंटी कार्ड वितरित कर आम जन को योजनाओं से जुड़ने का आव्हान कर रहे है।
राज्यमंत्री जाड़ावत ने संबोधन में कहा कि कैंप के माध्यम से प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 6 से 7 हजार रुपए की बचत मिल रही है। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत एनएफएसए से जुड़े परिवारों को माह के राशन के साथ दाल, चीनी, नमक, तेल और अन्य मसाले दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर गारंटी कार्ड योजना के तहत उज्जवला योजना और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना में घरेलू उपभोक्ता को 100 यूनिट मुक्त बिजली तथा कृषि उपभोक्ता को 2000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। साथ ही राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 750 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दी गई है।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी रामचंद्र खटीक तहसीलदार विपिन चौधरी सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, संगठन महामंत्री लादू लाल धाकड़, इकाई अध्यक्ष कन्हैया लाल गाडरी, पंचायत समिति सदस्य उदय लाल रेगर, वरिष्ठ नेता भैरू दास वैष्णव, भगवान लाल रेगर, बंसी लाल रेगर आदि कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE