शिवपुरी। जिले के कलेक्ट्रेट में आज भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव सुधीर कोड़े ने बताया कि हमारे देश में ऐसे ऐसे बाबाओ को जेड सुरक्षा दी गई है जिन्हें कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आज़ाद रावण पर यूपी के सहारनपुर जिले के देवबंद में अज्ञात हमलावरों ने चार गोलियां चलाईं जिनमे एक गोली के छर्रे उनकी कमर में लगे देशभर में भीम आर्मी आक्रोशित है और भीम आर्मी चीफ को जेड सुरक्षा देने की मांग पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और भीम आर्मी के चीफ को जेड सुरक्षा दी जाए अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम आंदोलन करेंगे।