BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2023, 12:14 pm
KHABAR : एमपी ट्रांसको ने स्थापित किया जुलवानिया में 160 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर, निमाड़ क्षेत्र की पारेषण क्षमता को मिली मजबूती, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। एमपी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने निमाड़ क्षेत्र में अपनी ट्रांसफारमेशन क्षमता में बढ़ोत्तरी करते हुए 220 केव्ही सबस्टेशन जुलवानिया में 160 एमव्हीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के कार्य को 16.20 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इससे 220 केव्ही सबस्टेशन जुलवानिया की क्षमता बढ़कर 403 एमव्हीए की हो गयी है तथा बड़वानी जिले की ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 2019 एमव्हीए की हो गयी है। तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से निमाड़ क्षेत्र की पारेषण क्षमता को मजबूती मिली है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को भरोसेमंद उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर उपलब्ध रहेगी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के लिए एमपी ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।    

09 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण होता है बड़वानी जिले में-  
एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता खंडवा वायके माथुर ने बताया कि बड़वानी जिले में एमपी ट्रांसको 400 केव्ही के 01 सबस्टेशन जुलवानिया, 220 केव्ही के 02 सबस्टेशन सेंधवा एवं जुलवानिया तथा 132 केव्ही के 06 सबस्टेशनों सेंधवा, पाटी, पानसेमल, बड़वानी, अंजड़, और शाहपुरा (बड़वानी) से विद्युत पारेषण करती है। जिनकी कुल क्षमता 2019 एमव्हीए की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE