BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2023, 1:01 pm
REPORT : शासकीय हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी संस्थाओं के प्राचार्यों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन, कलेक्टर ने कहा- बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु बनाये सटीक रणनीति, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। आपके विद्यालय में कितने छात्र दर्ज हैं ? गत वर्ष आपके विद्यालय का परीक्षा परिणाम कितना रहा? नवीन शैक्षणिक सत्र में छात्रों के प्रवेश हेतु आपके द्वारा क्या प्रयास किए जा रहे हैं ? शिक्षक की शिक्षण तकनीक को बेहतर बनाने हेतु क्या प्रयास किए जा सकते हैं? विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु आपके द्वारा क्या प्रयास किए जाएंगे? आपके गांव, नगर का प्रत्येक बालक व बालिका शाला में दर्ज हो उसके हेतु आपके द्वारा क्या प्रयास किए जा रहे हैं? ‘‘ जैसे सवाल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 बड़वानी में कलेक्टर डॉ. फटिंग द्वारा बड़वानी जिले के 160 शासकीय हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी संस्थाओ के प्राचार्याे हेतु आयोजित प्रशिक्षण में तीसरे दिवस के दोपहर के सत्र में प्राचार्यों से समीक्षात्मक शैक्षिक संवाद कर आगामी शैक्षणिक सत्र में बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु सटीक रणनीति बनाने व शैक्षणिक संस्थाओं में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षकों के द्वारा अध्यापन कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि कैसे किए जाए, इस पर डा. फटिंग द्वारा विचार साझा किये गये। इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार निहाले द्वारा 5 दिवसीय प्राचार्य प्रशिक्षण की रूपरेखा से अवगत कराकर जानकारी प्रदान की गई। सहायक आयुक्त नीलेश रघुवंशी द्वारा बिंदुवार शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु प्राचार्य को टिप्स दिये गये। इस दौरान कलेक्टर ने पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय हरित कोर मिशन, पर्यावरण नियोजन एवं संस्थान भोपाल (एफ्को) द्वारा इको क्लब हेतु प्राप्त कीट, राष्ट्रीय हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्राप्त पुस्तकों के सेट पुस्तकालय हेतु व आगामी 27 जुलाई को होने वाले पर्यटन क्विज के पोस्टर का वितरण प्राचार्याे को किया गया। 
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मनोज भावसार, मास्टर ट्रेनर संतोष मिश्र, मनोज सेंगर, असलम खान, प्राचार्य अमृतलाल जोशी, आई.एच.आदिल, रचना पुरोहित, हेमलता कुरील, संगीता राजोरिया, नलिनी कुरील, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास सहित जिले के 160 प्राचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश गुजराती द्वारा किया गया आभार संस्था प्राचार्य आर एस जाधव ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE