BREAKING NEWS
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत चलों बूथ की ओर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य.. <<     KHABAR : राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज भोपाल में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 3 मई को नागचंद्रेश्वर से बल लेकर शुरू होगी.. <<     KHABAR : कन्या महाविद्यालय में अग्निवीर योजना के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रों के साथ चल रहा पंच कुण्डीय.. <<     KHABAR : खनिज अधिकारी ने की बड़ी कार्यवाही, मुखबिर.. <<     GOLD RATE 1 MAY 2024 : राहत भरी खबर! सोने के दाम में आई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल जिले के श्रमजीवी पत्रकार संघ ने.. <<     KHABAR : कल्याण कमलमय समर्थक समिति की लोकसभा.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय के गढ़ में भाजपा ने किया चुनावी.. <<     VIDEO NEWS: ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली की.. <<     VIDEO NEWS: एमपी के चापड़ा में पहुंचे युटुबर कलाकार,.. <<     NEWS : लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर का दौरा,.. <<     NEWS : संजय शर्मा बने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2023, 5:18 pm
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ कृषि अधो संरचना विकास (एग्री इन्फास्ट्रचर फण्ड) की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में कार्यालय कलेक्टर कक्ष में कृषि अधो संरचना विकास (ए.आई.एफ.) की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि एवं कृषि से संबंद्ध विभागों- पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य सहकारिता, उद्योग, म.प्र. अजिविका परियोजना, नाबार्ड आदि विभागो में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।         

किसानो के हित में शासन द्वारा संचालित कृषि अधोसंरचना विकास निधि योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न घटको जिले में किसानो को स्मार्ट खेती के तहत अधिक से अधिक किसानो के यहाँ ग्रीन हाउस/शेड नेट की स्थापना कराई जाकर नवीन उन्नत तकनीक के माध्यम से खेती कराई जावे। साथ ही एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग यूनिट /कोल्ड स्टोर, कस्टम हायरिंग केन्द्र, वेयर हाउस आदि के प्रकरण तैयार कराये जावे।

बैठक में हुड्डा द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामीण अजिविका परियोजना को निर्देशित किया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैविक खेती/प्राकृतिक खेती में रूचि रखने वाली महिलाओ एवं स्वयं का बीज तैयार कर बीज बैंक बनाने वाले किसानो को कृषि विज्ञान केन्द्र से समन्वय स्थापित कर कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण दिलाया जावे। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के यहाँ अधिक से अधिक संख्या में वर्मीकम्पोस्ट ईकाई स्थापना कराना सुनिश्चित करे ताकि पर्यावण संरक्षण तथा खेती किसानी हेतु उत्तम गुणवत्ता युक्त खाद उपलब्ध हो सके।       

कृषि आभियांत्रिकी विभाग को अद्यतन स्थिति में कितने कस्टम हायरिंग केन्द्र कार्यरत तथा अकार्यरत की सूची तैयार कर अवगत कराने के निर्देश दिये गए। अजिविका परियोजना के माध्यम से महिला किसानो के समूहो के यहाँ अमरूद के पौधे रोपण हेतु सदस्यो का चयन कर समय पूर्व गड्डो की खुदाई करने एवं तत्काल पौधो की उपलब्धता के उन्ही किसानो के यहाँ पर अदरक, हल्दी, मैथी आदि फसलों की खेती कराया जाकर उनके उत्पाद को प्रस्करण कर विक्रय करने के निर्देश दिये।        

पशुपालन विभाग को जिले में दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान पर जोर दिया जाकर 80 प्रतिशत पशुओ का लक्ष्य निर्धारण कर कृत्रिम गर्भाधान कराया जावे। साथ ही एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित कडकनाथ मुर्गे को बढावा देने हेतु कड़कनाथ का मार्केट विकसित करने को कहा गया।इसके लिए हितग्राहियों को आइडेंटिफाई करने को कहा।इसी के साथ एक प्रोड्यूसर ग्रुप भी बनाने को कहा गया।

हुड्डा द्वारा प्लांटेशन करने के लिए गद्दे खोदने को कहा । खाद एवं बीज उचित मूल्य पर ही बेचने के निर्देश दिए। सभी को फील्ड पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। किसान प्राइवेट व्यक्ति को फसल न बेचें। सभी को जागरूक करे। साथ ही नींबू और एलोवेरा की खेती को बड़े स्तर पर कराने के निर्देश दिए। साथ ही आजीविका वाले प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन मार्किंग करने को कहा गया।       

बैठक में कृषि एवं कृषि से संबंद्ध विभागों- पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य सहकारिता, उद्योग, म.प्र. अजिविका परियोजना, नाबार्ड आदि विभागो के अधिकारीगण उपस्थित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE