BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2023, 6:14 pm
REPORT : सीए एसोसिएशन के माध्यम से कार डस्टबीन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा- स्वच्छता के लिये आमजन का सहयोग जरूरी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर को स्वच्छ बनाने के लिये आमजन का सहयोग जरूरी है। स्वच्छता को लेकर आमजन को अपनी सोच में बदलाव लाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लानी होगी तभी हमारा शहर साफ सुथरा होगा व बारिश में जलभराव जैसी समस्या का निराकरण आसानी से हो सकेगा।
उपरोक्त बात नगरपालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने शुक्रवार 30 जून को कमल चौक स्थित साड़ी सेन्टर के यहां चार्टर्ड अकाउन्टेन्ड एसोसिएशन द्वारा 75वें सीए डे के अवसर पर स्वच्छता संकल्प के तहत आयोजित कार डस्टबीन वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, वरिष्ठ समाजसेवी मनोहरसिंह लोढ़ा, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि करणसिंह परमाल, राजस्व सभापति वंदना खण्डेलवाल, चार्टर्ड अकाउन्टेन्ड  एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवर्धन जैन, सीए के स्वच्छता एम्बेसेडर निर्भिक गांधी (सिंगोली) सहित अनेक चार्टर्ड अकाउन्टेन्ड, पार्षदगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर नपाध्यक्ष चौपड़ा ने उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि सीए फाउन्डेशन ने आज शहर में कार डस्टबीन का वितरण कर यह संदेश दिया है कि सभी चार पहिया वाहन मालिक अपने-अपने वाहन में डस्टबीन रखे और कार में से कचरा सड़क पर फैकने के बजाय डस्टबीन में डाले। चौपड़ा ने कहा कि आमजन को यह भी समझना होगा कि हम अपने घर व संस्थान का कचरा सड़क व नाली में न फैके, क्योंकि इससे नालियां जाम होकर जलभराव की स्थिति निर्मित होती है। साथ ही चौपड़ा ने आमजन से अपने संस्थान व निवास के बाहर की नाली व नालों को सफाई करने के लिये खुला करने में सहयोग का भी अनुरोध किया। चौपड़ा ने कहा कि अगर नाली-नालों के उपर प्लेटफार्म बना देंगे व सफाई के समय उन्हें खोलने नहीं देगे तो जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न होना ही है।

इस अवसर पर सीए एसोसिएशन के ब्रांड एम्बेसेडर निर्भिक गांधी, अध्यक्ष यशवर्धन जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सीए अरविन्द माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर नपा के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, स्वच्छता एम्बेसेडर विवेक खण्डेलवाल, रितु नागदा, पार्षद रामचन्द्र धनगर, राजेश लालवानी, मोहम्मद हुसैन कारपेन्टर, इकबाल कुरैशी, रामलाल ग्वाला, साबिर मंसूदी, आकांक्षा तलरेजा, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउन्टेन्ड जी.एल. जिन्दाणी, अभिषेक गोयल, सीए हर्षल बिन्दल, पियुष कडावत, श्रुति गोयल, आयुषी गर्ग, वन क्लीक सोल्यूशन संस्था के अभिषेक परमार, पिंकी गेहलोत व अनेक गणमान्यजन तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE