नीमच। म.प्र.प.क्षे.वि.वि. कंपनी नीमच के सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि एक जुलाई 2023 शनिवार को ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य होने के कारण 11 केव्ही मेसी शोरूम फीडर से जुडे कुछ उपभोक्ताओं का विद्युत प्रदाय प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 9.30 बजे तक बंद रहेगा। 11 केव्ही मेसी शोरूम फीडर बन्द रहने से फव्वारा चौक, सिविल हास्पिटल कालोनी एरिया, एस.पी.कार्यालय, शास्त्रि नगर, राजीव नगर, बगीचा नंबर 4, 5, 10, 13 नया बाजार, विनोबागंज, पटेल चाल, महाराणा बंगला, जवाहर नगर, गांधी नगर, चौधरी हास्पीटल, गुप्ता हास्पीटल, डा.देवधर, डाक बंगला, जवाहर नगर का कुछ क्षेत्र आदि प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।