उज्जैन। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिये हरियाली महोत्सव के अन्तर्गत इन्दौर रोड स्थित शिवांगी परिसर गोयलाखुर्द में त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिये पौधारोपण अभियान और जागरूकता पैदा करने के लिये हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिये। पर्यावरण की रक्षा के लिये पौधारोपण अतिआवश्यक है।हरियाली महोत्सव, “वृक्ष महोत्सव” का आयोजन न केवल वर्तमान पीढ़ियों के जीवन को बनाए रखने बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किया जाता है। जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में पेड़ अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्षारोपण के दौरान मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल उज्जैन के उपायुक्त व्हायएस दोहरे, कार्यपालन यंत्री निर्मल गुप्ता, सहायक यंत्रीद्वय राकेश रावत व दसई दिवाकर, लेखाधिकारी गोपाल भावसार आदि उपस्थित थे।